logo gastro clinic
हर्निया की सर्जरी के बाद इन बातों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी
7 March 2024

हर्निया की सर्जरी के बाद इन बातों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी

हर्निया की सर्जरी के बाद – इन 10 बातों का ध्यान रखे हर्निया की सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया का उपयोग किया जाता है जिसका प्रभाव सर्जरी के बाद भी रहता है। सर्जरी के बाद होश आने पर थकान रहती है और चक्कर आ सकता है। होश आने तक आपको हॉस्पिटल में ही रखा जाता है। 

हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाने के बाद आप आराम से चल फिर सकते हैं और चक्कर आना भी बंद हो जाता है। Dr Kapileshwer Vijay, जाने माने Gastro Surgeon in Jaipur के अनुसार , हर्निया एक अंदरूनी बीमारी जिससे सबसे ज्यादा पाचन क्रिया प्रभावित होती हैं, इसीलिए  खाने पीने का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाने बाद जल्द रिकवर होने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

जानिये हर्निया की सर्जरी के बाद इन 10 बातों का ध्यान रखना, बहोत जरुरी हैं – Know these 10 things to keep in mind after hernia surgery 

1. घाव साफ करें

समय-समय पर घाव की पट्टी बदलते रहें और डॉक्टर के बताए गए तरीके से घाव साफ करें। कुछ दिनों तक घाव में पानी नही डालना चाहिए। घाव खुला रहने पर या घाव में पानी पड़ने पर संक्रमण हो सकता है। घाव में पानी पड़ने से खुजली भी हो सकती है। अगर घाव में खुजली होती है तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें ।

2. अधिक भोजन न करें

हर्निया की सर्जरी के बाद हरी सब्जी, फाइबर युक्त आहार और ताज़े फलों का सेवन करना चाहिए। कब्ज से बचने का पूरा प्रयास करना चाहिए। तरल पदार्थ और फाइबर का सेवन करने से कब्ज नही होता है। दिन में चार से पांच बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं। हल्के अनाज का सेवन करें। कब्ज की शिकायत होती है तो डॉक्टर से पूछकर रेचक (laxative) का सेवन भी कर सकते हैं। लैक्सेटिव का सेवन करने से स्टूल मुलायम होता है जिससे मल त्याग में आसानी होती है।

3. बहुत देर तक एक ही जगह न बैठें

हर्निया के ऑपरेशन के बाद बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने के कारण दर्द हो सकता है। रोजाना सुबह वॉक के लिए जाएं। धीरे-धीरे चलते रहने से आप जल्द स्वस्थ हो पाएंगे। एक ही पोजीशन में सोने से भी दर्द हो सकता है। सोते समय तेजी से करवट बदलने से दर्द बढ़ जाता है इसलिए ऐसा न करें।

4. स्नान न करें

सर्जरी के बाद बेचैनी हो सकती है। ऐसा एनेस्थीसिया या दवाइयों के सेवन के कारण होता है। बेचैनी के कारण नहाने का मन करता है लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। सर्जरी के बाद दो दिनों तक घाव में एक भी बूंद पानी नहीं जाना चाहिए। Dr. Kapileshwer Vijay , best Hernia surgeon in Jaipur, के अनुसार जब तक घाव भर नहीं जाता , तब तक नहाने से या घाव पर पानी डालने से बचना चाइये ।

5. समय-समय पर दवा लें

हर्निया के ऑपरेशन के बाद समय-समय पर दवाइयां लेते रहना चाहिए। दवाइयों का सेवन न करने से घाव में संक्रमण फ़ैल सकता है। सर्जरी के बाद कुछ साइड इफ़ेक्ट नजर आते हैं तो डॉक्टर इसके लिए अलग से कोई दवा दे सकते हैं।

6. सिगरेट न पिए

हर्निया की सर्जरी के बाद कुछ दिनों के लिए सिगरेट, शराब या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। सिगरेट या शराब का सेवन करने से दवा का सही असर नहीं होता जिससे रिकवर होने में अधिक समय लग सकता है।

7. कड़े व्यायाम न करें

जल्दी रिकवर होने के लिए पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करना जरूरी होता है। सीढ़ी चढ़ने से बचें और दौड़-भाग न करें। स्ट्रेच वाले व्यायाम न करें। धीमी गति से चल-फिर सकते हैं। सर्जरी के बाद लगभग एक महीने तक जिम न जाएं। डॉक्टर से पूछें कि स्ट्रेच एक्सरसाइज कब से कर सकते हैं।

8. टाइट कपड़े न पहनें

सर्जरी के बाद टाइट कपड़े पहनना दर्द भरा हो सकता है। टाइट कपड़े पहनने से घाव में दबाव बनता है जिससे सूजन हो सकती  है। टाइट कपड़े पहनने से घाव से खून निकलने की समस्या भी हो सकती है। ढीले कपड़े पहनने से हवा ठीक से आती-जाती है जो घाव को सुखाने में मदद करता है ।

9. ब्लीडिंग को हलके में न लें

सर्जरी के बाद प्रभावित क्षेत्र से खून निकल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से बताये । अगर इसे नजरअंदाज किया गया तो आपको दोबारा हॉस्पिटल जाने की जरूरत पड़ सकती है। सर्जरी के बाद घाव में खिंचाव पड़ना ब्लीडिंग का एक मुख्य कारण है।

10. खांसी का इलाज करें

हर्निया की सर्जरी के बाद खांसी आना नुकसानदायक हो सकता है। खांसने या छींकने से घाव में जोर पड़ता है जिससे दर्द या सूजन बढ़ जाता है। इनगुइनल या अम्बिलिकल हर्निया की सर्जरी के बाद खांसी दर्द को तीव्र कर सकती है। खांसी का उचित इलाज करें या खांसते वक्त पेट को कड़ा कर लें।

About Dr Kapileshwer Vijay

डॉ. कपिलेश्वर विजय जयपुर के अनुभवी Gastro Surgeon in Jaipur उन्होंने कई अस्पतालों में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का नेतृत्व किया है। उनके पास अपने क्षेत्र में लंबा अनुभव है और उन्होंने कई मरीजों का इलाज किया है। डॉ. कपिलेश्वर विजय जयपुर के प्रसिद्ध गैस्ट्रो सर्जन हैं। वह अन्नप्रणाली (भोजन नली), पेट, यकृत, अग्न्याशय, पित्ताशय, बृहदान्त्र और मलाशय के सर्जिकल रोगों के विशेषज्ञ सर्जन हैं। वह hernia surgery in jaipur हर्निया के लिए लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में भी विशेषज्ञता रखते हैं।

 

अक्सर पूंछे जाने वाले प्रश्न – हर्निया की सर्जरी के बाद इन 10 बातों का ध्यान रखे |

1. क्या हर्निया की सर्जरी दर्दनाक है?

हर्निया सर्जरी प्रक्रिया के प्रकार के आधार पर सामान्य या स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत की जाती है। हालाँकि, दोनों ही मामलों में सर्जरी किये जाने वाले एरिया को एनेस्थेटाइज किया जाता है, जिससे मरीज को  दर्द महसूस नहीं होता है। सर्जरी के बाद दर्द निवारक दवाओं की मदद से दर्द का इलाज किया जाता है।

2. हर्निया सर्जरी के लिए रिकवरी का समय क्या है?

हर्निया की मरम्मत के लिए पुनर्प्राप्ति समय हर्निया के उपचार के प्रकार पर निर्भर करता है। हर्निया से ठीक होने का औसत समय 2-3 सप्ताह है जबकि प्रक्रिया के बाद 1-2 महीने तक किसी भी भारी गतिविधियों से बचना चाहिए।

3. ओपन हर्निया सर्जरी और लेप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी के बीच क्या अंतर है?

लैप्रोस्कोपिक हर्निया की मरम्मत एक न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी है जिसमें कम दर्द, कम खून की हानि और तेजी से रिकवरी होती है। इसमें लैप्रोस्कोप का उपयोग शामिल है जो पेट में छोटे छेद करता है और दोष की मरम्मत करता है। दूसरी ओर, ओपन सर्जरी में पेट की मांसपेशियों में एक बड़ा चीरा लगाया जाता है, जिससे ठीक होने में अधिक समय लगता है और रक्त की हानि, दर्द और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

4. हर्निया की सर्जरी के बाद क्या खाना चाहिए?

आपको अपने सर्जन के सुझाव के अनुसार तरल या नरम आहार पर रहना होगा। इसके अलावा, आपका डॉक्टर आपको मल त्यागते समय किसी भी दबाव को रोकने के लिए मल सॉफ़्नर लेने की सलाह दे सकता है। सर्जरी के बाद वसायुक्त और जंक फूड से बचें, जिससे पेट में परेशानी हो सकती है।

Spread the love